गोण्डा। शहर के लखनऊ मार्ग स्थित डीएम आवास के पास बाइक से न्यायिक अफसर गोण्डा। शहर के लखनऊ मार्ग स्थित डीएम आवास के पास बाइक से न्यायिक अफसर के आवास पर जा रहे फालोवर की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय कालोनी निवासी चन्द्र प्रकाश पुत्र राम सुंदर बाइक से दोपहर में अफसर के आवास पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही चार पहिया वाहन की टक्कर लग गई। घायल अवस्था में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर उसको लखनऊ के लिए रेफर किया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई।

