रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। मुजेहना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत धानेपुर में गोन्डा उतरौला मुख्य मार्ग पर स्थित स्वर्गीय श्री राम रंग वर्मा इंटर कॉलेज इंदिरा नगर धानेपुर में पीठाधीश्वर महंत सोनबरसा संत श्री छोटे बाबा के द्वारा त्रैमासिक परीक्षा एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया।इस दौरान उन्होंने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए अपने विचारों से सभी बच्चों व अध्यापकों को अवगत कराया। इसमें अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर बसंत कुमार वर्मा,अध्यक्ष मीना वर्मा,प्रधानाचार्य एमपी वर्मा,, उप प्रधानाचार्य गौश मोहम्मद एवं माया जायसवाल विजय पांडे, जेपी तिवारी, निशा वर्मा व अन्य विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र छात्राओं सहित उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

