रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। अभी जीएसटी अधिकारियों द्वारा चेकिंग अभियान की अफवाह हावी है व्यापारियों में डर और दहशत कायम है । सप्ताह पूर्व से हर दुकान दार डर और दहशत में हैं । इसमें सच अथवा झूठ यदि कोई भी व्यक्ति टीम आने की संभावना जताते हुए कह दे बस दुकानें बंद करना शुरू । जिसका नमुना आज एक बार फिर बग्गीरोड बाजार में देखने को मिला दोपहर लगभग एक बजे किसी ने जीएसटी टीम आने की खबर क्या फैला दी कि देखते ही देखते धड़ाधड़ दूकाने बंद। कर दुकान दार मौके से हट गये जबकि कुछ दुकान दार अपनी दुकान खोले रहे। बाजार में खरीदारी करने आये लोगों ने भी दुकान बंद होने से मायूस होकर लौट गये। बहरहाल जो भी हो लेकिन इस समय जीएसटी टीम आने चेकिंग अभियान की दहशत के साए में जी रहे हैं दुकानदार।

