गोण्डा। मुख्य कोषाधिकरी श्रीराम मौर्य ने बताया कि दिनांक 17 दिसम्बर को पेशनर्स दिवस मनाया जायेगा। जनपद गोंडा से सम्बन्धित समस्त पेशनर्स जिला पंचायत सभागार में दिनांक 17 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे उपस्थित रहकर अपनी समस्याओं के विषय में अवगत कराएं जिससे उनकी समस्याओं का निराकारण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि विगत् वर्षाे की भांति इस वर्ष भी पेशनर्स दिवस मनाया जा रहा है जिसमें जनपद गोंडा से सम्बन्धित पेंशन प्राप्त कर रहे पेशनर्स के हित में जिला पंचायत सभागार गोंडा में उनकी समस्याओं को सुना जायेगा तथा उनका निराकरण कराया जायेगा। उन्होंने सभी पेशनर्स से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स दिवस के अवसर पर कार्यालयध्यक्षों अथवा कार्यालय के किसी वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी को कार्यक्रम में उपस्थित होना अनिवार्य है।

