रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। घूमंतू छुट्टा पशुओं ने सड़कों को अपना रहवास बना रखा है झूण्ड के झूण्ड एकत्रित होकर बैठ जाते जिससे हर किसी आने जाने वालों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। बेशक हार्न बजाओ लेकिन यह उठने वाले नहीं। इस बात का सबूत हैं गोण्डा उतरौला सड़क मार्ग स्थित महादेवा खरहटिया गांव के निकट जहां दर्जनों गौवंश सड़क किनारे बैठे रहे इधर से उधर भागते रहे ऐसे में सड़क दुघर्टना होना लाजमी है। इसी झुण्ड में एक एम्बुलेंस भी फंस गई जो किसी मरीज को लेकर गोण्डा जा रही थी। बहरहाल दिन में तो दिखाई पड़ जाता है लेकिन रात में वाहन चालकों को स्पष्ट दिखाई ना देने से हादसा होना तय । जबकि अनेकों हादसे इन घूमंतू छुट्टा मवेशियों की वजह से होती है इन पशुओं से किसानों का हानि फसलों की क्षति अधिक होती हैं । इनमे कुछ खतरनाक साबित होते हैं जो अकारण किसी पर भी हमला करने से गुरेज नहीं करते । देखा जाए तो सरकार ने इनके लिए गौशाला बनाया उसपर लाखो रुपए खर्च हुए। लेकिन गौशालाओं के बजाय इन्होंने अपना अड्डा अब सड़क बना लिया।इनके आतंक से बचाव के लिए जनपद के जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार ने पकड़कर गौशाला में रखने का जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया था। बावजूद सड़कों पर पशुओं का अड्डा जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन किस तरह किया गया है साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

