गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सचिवों द्वारा की गई वित्तीय अनियमितता पर त्रिस्तरीय कमेटी गठित

aniyamitata-par-tristareey


गोण्डा। जनपद के विकास खण्ड परसपुर के सचिवों द्वारा की गई वित्तीय अनियमितता को संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी उज्जवल कुमार ने जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी को तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच का आदेश दिया था। जिसके क्रम में राकेश कुमार एडीओ आईएसबी, अनिल चौधरी एडीओ एसटी और प्रताप सिंह जेई एमआई को तीन सदस्यीय टीम में शामिल कर निष्पक्ष जांच करने एवं एक सप्ताह में जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश खण्ड विकास अधिकारी परसपुर वर्षा सिंह ने दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी लालजी दुबे एवं जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी को समिति को दिये निर्देश की प्रतिलिपि भेजकर  दिया। बताते चलें कि विकास खण्ड परसपुर के सचिवों द्वारा  ग्राम पंचायतों के समाचार पत्रों में प्रकाशित निविदाओं के विज्ञापन का भुगतान समाचार पत्र के खाते में न करके व्यक्तिगत खाते में कर दिया था। इस तरह अनेकों निविदाओं के विज्ञापन प्रकाशन का भुगतान कमल किशोर सिंह और जितेन्द्र कुमार शुक्ला के व्यक्तिगत खाते में किया गया। मामले पर पिछले दिनों समाचार पत्र ने ब्लाक परसपुर के सचिवों ने की वित्तीय अनियमितता पर खबर भी प्रकाशित किया था। जिस पर खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने प्रकरण को वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में माना था। खबर प्रकाशित होने के बाद शोकाज नोटिस सचिवों को जारी किया गया था, जिस पर एडीओ पंचायत ने रिपोर्ट भी लगाई थी। शिकायतकर्ता राहुल वर्मा शिकायत से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने त्रिस्तरीय कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है।



”go"