-स्थानीय लेखपाल ने लगाया फर्जी आख्या रिपोर्ट
-रुपईडीह के निवासी माधव राज सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल 10,76 पर शिकायत कर बंजर भूमि व तालाब पर अतिक्रमण हटाने की मांग की है
गोण्डा। जनपद के विकास खंड रुपईडीह के ग्राम पंचायत छितौनी के निवासी माधवराज सिंह पुत्र महादेव सिंह ने एक ऑनलाइन शिकायत कर तालाब व बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। पीड़ित अनुसार स्थानीय लेखपाल अक्षय कुमार पांडे व प्रधान की सांठगांठ से व कुछ मोटी रकम लेकर 10,76 ऑनलाइन शिकायत पर फर्जी आख्या रिपोर्ट लगाकर भेज देते हैं। जिसकी शिकायत पुनः पीड़िता के द्वारा लिखित शिकायत जिला अधिकारी व एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह को लिखित शिकायत देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में स्थानीय लेखपाल से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने इस प्रकरण के बारे में पूछा गया तो फोन काट दिए इसलिए उनका पक्ष नहीं लिखा जा सका।
इस संबंध में जिला अधिकारी से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो जिला अधिकारी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच कराकर शीघ्र अतिक्रमण हटा दिया जाएगा और विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

