-शराब की लत से पानी मे डूब हुई, मौत
रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। जनपद के मोतीगंज थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी अधेड़ शराबी की पानी मे डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मोती गंज थाना क्षेत्र के गोविंद पारा गांव के निवासी 50 वर्षीय माता प्रसाद पुत्र बरसाती की छाछ पारा कानून गो तिवारी पुरवा मोड़ के पास खड़ंजे के किनारे गड्डा था। उस मे पानी भरा था। शराब पीकर पानी भरे गड्ढे में गिर गया। जिस से उस की डूबकर मौत हो गई। मृतक के पुत्र धनी राम ने थाने पर तहरीर दिया है कि उस के पिता दारू पीकर घर से अक्सर गायब रहते थे। घर भी कभी कभी नही आते थे। रविवार के दिन भी घर से निकले थे। वापस घर नही आये। दारू पीकर गड्ढे में गिर जाने की वजह से डूबकर मौत हो गई।

