कर्नलगंज-गोण्डा। नौकरी दिलाने के नाम पर शैक्षिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो आदि अभिलेख लेकर नकली जीएसटी / फर्म बनाकर जालसाजी करने के मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराए गए मुकदमे में पीड़ित शिवाकात गोस्वामी पुत्र राम कृपाल गोस्वामी निवासी काशीपुर नैनुआ जगन्नाथपुर द्वारा कहा गया है कि अरविंद गोस्वामी पुत्र हौसला प्रसाद निवासी कोंचा कासिमपुर थाना कर्नलगंज द्वारा वर्ष 2019 में प्रार्थी से कहा कि यदि तुम्हे विद्युत विभाग मे संविदा पर नौकरी करनी है तो अपनी शैक्षिक अभिलेख आधार पैन कार्ड फोटो की मूल प्रति दे दीजिए। पीड़ित विपक्षी के बातों में आकर अपने सभी मूल अभिलेख दे दिये,आरोप है कि विपक्षी ने करीब 15 दिन बाद सभी मूल अभिलेख प्रार्थी को वापस कर दिए कई दिनों बाद पीड़ित शिवाकांत के मोबाइल पर विपक्षी अरविंद कुमार द्वारा फोन करके कहा जाता है कि नौकरी हेतु तुम्हारा अभिलेख सबंधित विभाग में संलग्न किया गया है। तुम्हारे मोबाइल नंबर 9452963088 पर ओटीपी गया है उसको बता दीजिए,पीड़ित ने अपने मोबाइल में आई हुई ओटीपी विपक्षी को बता दिया उसके बाद पीड़ित द्वारा पूछने पर आरोपी अरविंद कोरोना के नाम पर टालमटोल करता रहा । इसी बीच बीते 14.12. 2022 को पीड़ित के घर पर डाक द्वारा एक पत्र आया जिसे खोलने पर प्रार्थी का नाम व पता अंकित इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से एक दो पन्ने का पत्र आया जिसमें लिखा हुआ था कि आप अपना अकाउंट स्टेटमेंट उपलब्ध कराए, जबकि पीड़ित का कहना है कि उसके द्वारा ना तो कोई जीएसटी बनवाई गई है और ना ही कोई फर्म बनवाया गया है तथा ना तो किसी प्राइवेट अथवा सरकारी संस्था को कोई सप्लाई की गई है। मामले में परेशान पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई,तो एसपी के निर्देश पर करनैलगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।