गोण्डा। जनपद के कौडिया थाना क्षेत्र के घुचुवापुर के पास मंगलवार को सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने के चलते टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां पर डॉ अजय यादव ने घायलों का उपचार किया। इनमें दो की हालत नाजुक देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्याणपुर के निवासी दिनेश कुमार अपने लड़की के घर विशेश्वरगंज यहां गए हुए थे। वहां से वापस आते समय गोंडा बहराइच मार्ग पर घुचुवापुर के पास पहुंचे ही थे कि बीच सड़क पर एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चलते टेंपो बेकाबे होकर सड़क पर पलट गया। जिससे टेंपो पर सवार दिनेश कुमार (50), निशा देवी (37), सावित्री देवी (50), नीलम (50), उषा (55), सावित्री (50), लीला देवी (48), बिटाना देवी (50), गुड्डन देवी (28), शीला देवी (35), ननकाना (53) और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

