गोण्डा। जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में सोमवार शाम घर से अचानक गायब हुई युवती की लाश मंगलवार सुबह गन्ने के खेत में मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी शिवराज, कोतवाली देहात निरीक्षक महेंद्र सिंह और डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोढ़िया घाटा के मजरा दुफेडिया निवासी 20 वर्षीय रीता देवी पुत्री ब्रह्मा नन्द उर्फ हसनु चैहान की लाश घर से 600 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में मिली है। मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार के दिन करीब 12 बजे के आस पास वह अपने चाचा रामानन्द के चक्की पर गई थी। इसके बाद जानवरों के लिए गन्ने की पत्ती काटने के लिए निकली थी। फिर वापस घर लौटकर नहीं आई। काफी देर बीत जाने के परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। लड़की की मां कृष्णावती सहित लोग गन्ने के खेत मे खोजबीन करने लगे। मंगलवार सुबह गन्ने के खेत में लाश पड़ी हुई मिली। उसके पास ही हंसिया और कटा हुआ गेड़ पड़ा था। पिता ने बताया कि उसने अपने दो बीघा भूमि की वरासत पुत्री रीता देवी के नाम कर दिया था। उसने बताया कि उसकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है । कोतवाल देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि लाश मिली है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।