गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

डाक्टर पति को पत्नी ने क्लीनिक में घुसकर की पिटाई


मुरादाबाद में एक डॉक्टर की क्लीनिक पर बैठे मरीजों में उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक से पहुंचीं उसकी पत्नी ने चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना कटघर इलाके में ख्वाजानगर की है। डॉक्टर का कहना है कि पत्नी अपने प्रेमी को साथ लेकर आई थी। क्लीनिक पर पहुंचते ही उसने हाथापाई शुरू कर दी। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अमरोहा के डिडौली इलाके में ढकिया चमन के रहने वाले एक युवक ने कटघर के ख्वाजा नगर में क्लीनिक खोल रखा है। युवक ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व सहसपुर अलीनगर में रहने वाली एक युवती से हुई थी। लेकिन शादी के 6 माह बाद ही उसने एक दिन अपनी बीवी को असलम नाम के युवक से बात करते हुए पकड़ लिया।

उक्त डाक्टर का कहना है कि उसकी पत्नी के असलम के साथ अश्लील फोटो भी थे। दोनों में शादी के पहले से अवैध संबंध भी था। जबकि पूछने पर वो उसे अपना भाई बता देती थी। युवक ने बताया कि इसी को लेकर उसका पत्नी से विवाद शुरू हुआ और शादी के 6 माह बाद से ही बीवी मायके में रहने लगी थी।
दो दिन पूर्व बीवी यहां अपने प्रेमी के साथ आ गई। बिना कुछ सवाल-जवाब किए उसने सीधा पीटना शुरू कर दिया। प्रेमी के साथ मिलकर उसने लात-घूसे और चप्पलों से पिटाई की। मारपीट करने के बाद प्रेमी के साथ निकल गई। युवक ने तुरंत डायल 112 को इसकी सूचना दी। बाद में कटघर थाने जाकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। युवक ने बताया कि उसकी बीवी इससे पहले उसके बड़े भाई और भतीजे पर भी बलात्कार का आरोप लगा चुकी है। भाई के मामले में तो दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया था। लेकिन भतीजे के खिलाफ पुलिस ने रेप की एफआईआर भी दर्ज कर ली है। युवक ने कहा कि अपना भेद खुलने के बाद बीवी अब तलाक मांग रही है मेहर के लिए 5 लाख रुपए और 7 तोला सोने की मांग कर रही है।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"