गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

इंदौर से बेहतर मॉडल बनाने की उम्मीद/अजय शर्मा

महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 
बहराइच। लहरों से डरकर नौका पार नही होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती.....ये पंक्ति जब नगर उत्थान के आंदोलन का रूप ले सकती है तो जरा सोचिये उस व्यक्ति का हौसला कितना बुलंद होगा। जी हां बात हो रही है नगर निकाय चुनाव में अपने मजबूत इरादों से शहर बहराइच को इंदौर मॉडल से बेहतर करने की कोशिश पर।

पत्रकार अजय शर्मा को मिल रहा बेहतर शहर बनाने की मुहीम पर जन समर्थन....
कहते हैं जब इरादे मजबूत होते हैं और सोच कुछ बेहतर कर गुजरने की होती है तो राह दिखाने पथ प्रदर्शक किसी न किसी रूप में विचारों का स्वरूप ले ही लेते हैं। ठीक उसी तरह है जिलें के वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा का नगर निकाय में शहर जीर्णोद्धार का चुनावी आंदोलन। दो दशक से ज्यादा बहराइच जिले में विभिन्न टी वीं न्यूज चैनलों और अखबारों में पत्रकारिता करने वाले युवा पत्रकार अजय शर्मा हमेशा जिले के उत्थान और विकास परख योजनाओं को लेकर मिशन पत्रकारिता करते रहे है,पत्रकार अजय शर्मा ने राष्ट्र वीरों के सम्मान और स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजनों के सम्मान में भी कई मुहीम सार्थक किया है। नगर विकास के लिए शहर के सभी 34 वार्डो में जनता अदालत और शहर को मॉडल शहर साथ ही सभी वार्डो को मॉडल वार्ड बनाने की मुहीम में कदमताल कर रहे हैं, ये पहली बार है जब कोई सिर्फ विकास और नगर को मॉडल शहर बनाने की मुहीम चलाकर चुनावी मैदान में कदम ताल कर रहा है इसीलिए शहर के लोग भारी समर्थन दे रहे हैं जो हर तरफ चर्चा ए आम है ।

विधायक और पत्रकार संगठनों ने प्रयास को सराहा
हर वार्ड में जनता अदालत और शहर को इंदौर से बेहतरीन मॉडल देने की मुहीम चला कर जन समर्थन मांग रहे बीजेपी के टिकट से चुनाव मैदान में उतरने की प्रबल इच्छा लिये पत्रकार अजय शर्मा को हर वर्ग और समाज के प्रबुद्ध वर्ग का भारी समर्थन मिल रहा है। जिले के बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने भी पत्रकार के मुहीम की तारीफ किया है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने भी पत्रकार अजय शर्मा के विकास मॉडल पर समर्थन किया है वही ग्रामीण पत्रकार एसोसिशन के मंडल अध्यक्ष एसपी मिश्रा ने भी बहराइच को विश्व फलख पर चमकाने की मुहीम में शहर को इंदौर मॉडल से बेहतर करने व सभी 34 वार्ड में जनता अदालत लगाकर जन सुविधाओं को जनता के करीब पहुंचाने की मुहीम में पूर्ण समर्थन दिया है।

पालिका चुनाव में बड़े बड़े अनुभवी पार्टी से तो निर्दल भी मैदान में
सपा से तेजे खां पूर्व में पालिका के कई बार अध्यक्ष रहे इस बार मैदान में हैं तो निर्दल प्रत्याशी पत्रकार सलीम सिद्धिकी ने भी ताल ठोकी है, हाजी रेहान भी निर्दल चुनाव मैदान में है रेहान के लिए 10 वर्ष के कार्यकाल का जमीनी हकीकत पर क्या हाल है उसे देखकर जनता उन्हे भी चुनती है या उनका सफाया करती है ये भविष्य के हालातो पर है। वही कांग्रेस पार्टी में अभी मंथन का दौर जारी है कई दावेदार है देखना है कांग्रेस किसे मैदान में उतारती है । कमोवेश यही हाल बीएसपी का है उसने भी अभी तलक किसी को हरी झंडी नहीं दिखाई है। बीएसपी का भी चुनावी मैदान में उतरना तय है यदि बीएसपी ने किसी सवर्ण को मैदान में उतारा तो डबल इंजन के धुरंधर भी परेशान दिखाई देंगे।वही सत्ता में काबिज पार्टी बीजेपी में कई दावेदार है कुछ तो हार चुके पूर्व प्रत्याशी भी आवेदक है, बीजेपी में भी मंथन और चिंतन जारी है।पत्रकार अजय शर्मा भी बीजेपी के टिकट पर चुनावी फाईट करने को तैयार दिख रहे है उन्होंने भी पार्टी में आवेदन किया है।हलाकि बीजेपी में प्रत्याशियों की लाइन बड़ी लम्बी है। प्रदेश नेतृत्व भी निकाय चुनाव में जनाधार वाले व्यक्ति को मैदान में उतारने की बात कर रही है देखना है बीजेपी के टिकट से नगर निकाय चुनाव में कौन शहर का मुकद्दर सवारने के लिये संघर्ष करता है।




No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"