गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पैदल जा रहे मां के साथ बच्चे को बाइक सवार ने मारी टक्कर

ko-baik-savaar-ne-maaree-


 -पुलिस की दिखी उदारता घायल बच्चे को एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजवाया अस्पताल
रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। जनपद के थाना क्षेत्र धानेपुर अन्तर्गत बग्गी रोड़ बाजार स्थित इंडियन बैंक शाखा मतवरिया के समीप आज एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवार के एक 10 बर्षीय बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर से बच्चा सड़क पटरी से दूर जा गिरा। जिसे मौके पर मौजूद पुलिस वालो ने तत्काल बच्चे कौ उठाया और एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस में जिला अस्पताल भेजवा दिया। बताया जाता है जमाल 10 पुत्र जोखू निवासी परसा कुकुरभुकवा अपनी मां तथा एक अन्य महिला के साथ पैदल किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे । कि अचानक घटना स्थल पर पहुंचते ही एक तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने बच्चे को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने के बाद बच्चा उछल कर दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों तत्काल दौड़े परन्तु वही पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल अवनीश पांडेय, कांस्टेबल सुधीर, उपनिरीक्षक अयोध्या सिंह भी मौजूद थे पुलिस वालों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को उठाया और एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद बच्चे की हालत गम्भीर देख एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।

पुलिस की अवहेलना अक्सर हुआ करती है लेकिन आज पुलिस की रहमदिली दिखाई दिया कांस्टेबल अवनीश पांडेय तथा सुधीर ने बच्चे को गोद में उठा कर प्राथमिक उपचार करवाया तत्पश्चात खुद एम्बुलेंस में घायल बच्चे तथा उसकी मां को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया। उपरोक्त पुलिस कर्मियों का कहना है हम भी इंसान हैं मदद करना हमारा कर्तव्य है भगवान से प्रार्थना है बच्चा शीध्र ठीक हो जाय।


”go"