-पीड़ित ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार
-सिर में लगे दर्जनों टांके कौड़ियां पुलिस ने दर्ज किया मामूली धाराओं में प्राथमिकी
गोण्डा। जनपद के कौड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढोड़े पुरवा मौजा झौहना का है । जहां के निवासी पीड़ित प्रेम नारायण पुत्र ब्रज लाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दिखाया अपना घाव और लगाई न्याय की गुहार । प्रार्थना पत्र में पीडित ने कहा कि गांव के ही निवासी राजकुमार व ननके पुत्र अर्जुन, थानेदार पुत्र मुंशीलाल तथा हिरण बाबू पुत्र थानेदार, थानेदार पुत्र मुंशीलाल आदि। इन सभी के बीच प्रेम नारायण से जमीनी विवाद को लेकर के पुरानी रंजिश थी। कि अचानक मौका पाकर दिनांक 30 नवम्बर को सुबह चार बजे उक्त सभी लोगों ने अपने हाथ में लाठी ,डण्डा, पत्थर व किसी धारदार हथियार लेकर घर का दरवाजा तोड पीड़ित पर हमला बोल दिया। जिससे प्रेम नारायण गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी मां शिव पति को थानेदार जान से मारने की फिराक में थे । जिसकी सूचना पीड़ित ने संबंधित थाने में दी । परन्तु पुलिस मात्र खानापूर्ति करते हुए पीड़ित का इलाज खरगूपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। जहां उसके सर में दर्जनों टांके लगे थे आराम न पाता देख पीड़ित का इलाज परिजनों ने जिला चिकित्सालय में कराया। जहां पर प्रेमनारायण 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक ट्रामा सेंटर में भर्ती रहा इस बीच डॉक्टर ने सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड कराया और उचित इलाज किया गया । लेकिन कौड़िया थाने की पुलिस उक्त मामले में मात्र खानापूर्ति करते हुए विपक्षियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 305 /2022 पर धारा मामूली धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया। मनबढ़ विपक्षी बार-बार दे रहे पीड़ित व परिवार को जान से मार डालने की धमकी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या कौडिया पुलिस को नहीं दिखा प्रेम नारायण के गंभीर चोट ? या प्रेम नारायण के गरीबी के कारण उसे नहीं मिलेगा कौड़िया थाने से न्याय ? क्या अपने दबंगई व प्रशासनिक अमला के बीच घुसपैठ का लाभ उठा लेंगे विपक्षी ? आखिर क्यों योगी सरकार के मंसूबों पर पलीता लगाने पर तुली हैं कौड़िया थाने की पुलिस यह यक्ष प्रश्न है।
’

