महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
गोण्डा-कटरा बाजार। जनपद के थाना कटरा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकला छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद अभी तक लापता छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। जिससे उक्त घटना के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित पिता ने थाना कटरा बाजार में तहरीर दी है। वहीं लापता छात्र को चार दिन बीत जाने के बाद भी लापता बच्चे को तलाशने में कटरा बाजार पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इसी के साथ ही परिजन बहुत हैरान परेशान हैं और उसकी खोजबीन में जुटे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम-खोदहरी पुरवा (भदैंया) से जुड़ी है। यहाँ के निवासी राजेश कुमार गोस्वामी का पुत्र मोहित कुमार गोस्वामी उम्र करीब 15 वर्ष बीते 09 दिसम्बर दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था जो रास्ते से लापता हो गया और तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक घर वापस नहीं पहुंचा है। बच्चे के गायब होने से परिजन काफी परेशान हैं व रो रोकर उनका बुरा हाल है। बहुत खोजबीन करने के बावजूद अभी तक लापता छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। मामले की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना कटरा बाजार में पिता ने तहरीर दी है। परिजनों ने उक्त गायब बच्चे के कहीं दिखाई पड़ने पर या इसके संबंध में कोई जानकारी होने पर मो० नं० 7525825778, 9450878713 पर सूचना दिये जाने की लोगों से अपील भी की है।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।