गोण्डा। जनपद के नेहरू स्टेडियम में बड़े ही धूमधाम से 74वां पीआरडी स्थापना दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक गोरखपुर जोन अजय कुमार त्रिवेदी ने की कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिदेशक युवा कल्याण विभाग अजय कुमार त्रिवेदी ने सुभाष चंद्र बोस जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया कार्यक्रम में मंडल के चारों जनपदों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें गोंडा बहराइच बलरामपुर व श्रावस्ती से चयनित प्रांतीय रक्षक दल के पूर्व प्रशिक्षित जवान पुरुष महिला शामिल हुई इसके अतिरिक्त जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए खेलकूद का भी आयोजन किया गया जिसमें 100 मीटर दौड़ में अनिल गुप्ता बलरामपुर बालेश्वर प्रसाद अवस्थी सतीश कुमार बहराइच 200 मीटर दौड़ में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर सर्वेश तिवारी गोंडा अनिल गुप्ता बलरामपुर एवं नफीस अहमद श्रावस्ती रहे इसी क्रम में रस्साकशी प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें चारों जनपदों में से गोंडा प्रथम बलरामपुर दूसरे स्थान पर रहा अपनी कंपनियों को नेतृत्व वहां की क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने की वही ड्रेस मे न आने पर बलरामपुर के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को उपनिदेशक ने कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का आदेश दिया इस मौके पर शन्नो यादव,संदीप मिश्रा,फखरूल हसन ,राहुल पटेल,शबाना खातून,सहर फतिमा,सन्नो यादव आदि तमाम पी आर डी के जवान मौजूद रहे वही कार्यक्रम का आयोजन प्रदीप कुमार त्रिपाठी जिला युवा कल्याण अधिकारी के देख रेख में संपन्न हुआ।

