गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-डीएम ने कोविड-19 के तैयारियों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 
adhikaariyon-ko-die-aavashya

गोण्डा। कोविड-19 के नए वैरिएंट के कारण सम्भावित संकमण की स्थिति से निपटने हेतु जिलाधिकारी डा० उज्ज्वल कुमार द्वारा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की गहनतापूर्वक समीक्षा की गई।
           जिला चिकित्सालय में 1000, 500 तथा 167 एल.पी.एम. क्षमता के 03 तथा इसी परिसर में कोविड चिकित्सालय के लिए 1500 एल.पी.एम. क्षमता का एक आक्सीजन प्लांट गत वर्ष स्थापित कराया गया था। अपर निदेशक चिकित्सा, देवीपाटन मण्डल द्वारा अवगत कराया गया कि इन चारों आक्सीजन प्लॉट के मेंटीनेंस तथा कमियों को ठीक कर विधिवत् क्रियाशील कराने हेतु स्वास्थ्य निदेशालय से साइरेक्स कम्पनी को नामित किया गया है। इस कम्पनी से इंजीनियर्स की टीम द्वारा प्लान्ट्स का निरीक्षण कर लिया गया है तथा एक सप्ताह में सभी प्लांट कियाशील हो जायेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय को निर्देशित किया गया कि कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों तथा स्वास्थ्य निदेशालय में उक्त कार्य के पर्यवेक्षण हेतु नामित अपर निदेशक (इलेक्ट्रिकल्स) से नियमित सम्पर्क में रहकर आक्सीजन प्लांट क्रियाशील कराना सुनिश्चित करें तथा इस कार्य में प्रगति से प्रतिदिन अवगत भी करायें।मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि संक्रमण की स्थिति उत्पन्न होने तथा मरीजों को चिकित्सालय में भर्ती करने की आवश्यकता होने पर मुख्यालय पर एल-2 कोविड चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं पूर्व से हैं। कोविड चिकित्सालय प्रभारी द्वारा यहां की लिफ्ट खराब होने तथा कुछ अन्य आवश्यक सिविल कार्यों के बारे में जानकारी देने पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
             समीक्षा बैठक में कोविड-19 के नए वैरिएंट से बचाव के लिए जागरूकता अभियान संचालित करने के साथ ही साथ टेस्टिंग बढ़ाने, संदिग्ध केसेज की पहचान, उनके कान्टैक्ट ट्रैसिंग आदि कार्यों के लिए टीमों का गठन तथा एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में पालीवार कार्मिकों की तैनाती कराकर इसे विधिवत् क्रियाशील रखने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए गए। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिए गए कि वरिष्ठ फिजिशिएन, एनेस्थेसिस्ट व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों पर तैनाती के लिए शासन एवं निदेशालय से तत्काल पत्राचार किया जाए। समीक्षा बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी से अपेक्षा की गई आक्सीजन प्लांट मरम्मत तथा कोविड चिकित्सालय में बताई गयी कमियों को ठीक कराने सम्बन्धी कार्य का व्यक्तिगत रूप से पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करें।
           उपस्थित अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की गई कि पूर्व में कोविड- 19 की स्थिति से निपटने हेतु उनके पास पर्याप्त अनुभव है। सभी अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सचेष्ट रहें, ताकि किसी सम्भावित आपदा की स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा जनसामान्य से अपील की गई कि लोग कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें जिससे कि संक्रमण की प्रभावी रोकथाम हो सके। जनपद में अभी स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
               बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, डा० अनिल मिश्र, अपर निदेशक चिकित्सा, डा० रश्मि वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"