गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-आबादी क्षेत्र व पूजा स्थल के समीप स्थित मुर्गी फार्म को बंद कराने की मांग

murgee-phaarm-ko-band-karaane

-ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की
कर्नलगंज-गोण्डा। आबादी क्षेत्र व पूजा स्थल के समीप स्थित मुर्गी फार्म को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। करनैलगंज थाना क्षेत्र के अख्तियारापुर गांव के लोगों ने बताया कि गांव के समीप ब्रम्हचारी बाबा का स्थान है, जो आस-पास के दर्जनों गांवों के लोगों के आस्था का केंद्र है। उसी के बगल पोलट्री फार्म है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। ग्रामीण कई बार मुर्गी फार्म के मालिक रंजीत कुमार से उसे बंद करने की मांग कर चुकें हैं।

समस्या के निराकरण के लिए अमरनाथ मिश्रा पुत्र लाल बहादुर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराया। उसके बाद हर्षवर्धन मिश्रा ने भी आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने पोलट्री फार्म को बंद कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी हीरालाल का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

”go"