गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-वृद्ध की भूमि हड़पने की साजिश के तहत उसके खाते में पैसा भेज कर नगद निकलवा लेने का आरोप

paisa-bhej-kar-nagad-nikalava-lene


 -एसपी से शिकायत की
कर्नलगंज-गोण्डा। एक 75 वर्षीय वृद्ध ने उसकी भूमि हड़पने की साजिश के तहत उसके खाते में पैसा भेज कर नगद निकलवा लेने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कादीपुर निवासी गोमती प्रसाद 75 वर्ष के वृद्ध व्यक्ति हैं। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें कहा है कि कुछ अपराधिक व भूमाफिया किस्म के लोगों द्वारा उसके बैंक खाते में अलग-अलग तिथियों में तीन लाख रुपये ट्रांसफर किया और बाद में एक व्यक्ति आया जिसे वह जानता पहचानता है उन्होंने कहा कि तुम्हारे खाते में पैसा हमने मंगवाया है। वह पैसा में निकाल दो। उसे लेकर बैंक खाते से पूरा पैसा निकाल लिया। उसने जब हिदायत दिया कि अब दोबारा उसके खाते में पैसा न मंगाना। बाद में उसे पता चला कि 3 लोग मिलकर उसकी भूमि को कूट रचित व फर्जी तरीके से हथियाने के लिए उसके खाते में पैसा भेज रहे हैं। उसने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की है। प्रभारी कोतवाल वेद प्रकाश शुक्ला कहते हैं कि मामला जानकारी में नहीं है प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


”go"