गोण्डा। गोरखपुर एन सी सी ग्रुप की तरफ से गाजियाबाद में इंटर ग्रुप कंप्टीशन में प्रतिभाग करने वाले कैडेटों में कन्हैया लाल इंटर कालेज कर्नल गंज गोंडा की एन सी सी कंपनी के अंडर ऑफिसर तैय्यबा परवीन तथा अंडर ऑफिसर तुफैल अहमद को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बेस्ट कैडेट अवार्ड से सम्मानित किया। गोरखपुर एन सी सी ग्रुप की तरफ से 102 यू पी बटालियन महराजगंज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य मंत्री जी द्वारा सम्मानित होने पर 48वी बटालियन गोंडा के कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर सहित बटालियन परिवार एवम विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद मौर्य तथा कंपनी कमांडर मेजर राजाराम सहित विद्यालय परिवार ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया है। मेजर राजाराम ने बताया कि इन दोनों कैडेटों ने अथक परिश्रम करके 6 कैंपों में को पार करते हुए गोरखपुर ग्रुप मेंंअपने कालेज का नाम रोशन किया है।

