गोण्डा। जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र में पत्रकार पवन कुमार द्विवेदी सहित पूरे परिवार को दबंग दे रहे जान माल की धमकी। इस सम्बन्ध में पत्रकार ने थाना कोतवाली इटिंयाथोक पुलिस को प्रार्थना पत्र दे लगाई जान माल की गुहार।
मामला जनपद के इटिंयाथोक कोतवाली अर्न्तगत पत्रकार पवन कुमार द्विवेदी की विपक्ष सुरेश कुमार पुत्र राम अभिलाख, सुशील कुमार द्विवेदी पुत्र सुरेश कुमार निवासी उपरोक्त के दादा जी ने पवन कुमार द्विवेदी को अपन सारी चल-अचल सम्पति वसीयत कर दिया है। और उपरोक्त विपक्षी गण पवन कुमार द्विवेदी के जमीन पर जबरन कब्जा कर लिए। जब सुबह पत्रकार की पत्नी व बच्चे पहुचे तब विपक्षी ने पत्रकार एंव पत्रकार के परिजन को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जानमाल की धमकी दी । जबकि पवन कुमार द्विवेदी एंव विपक्षी का विवाद न्यायालय में विचाराधन है। ऐसे में विपक्षी गण बार-बार धमकी दे रहे है कि मुकदमा वापस कर लो अन्यथा सम्पूर्ण जमीन कब्जा कर पूरे परिवार को जान से मार डालूगां। इस घटना की सूचना पवन कुमार द्विवेदी ने थाना कोतवाली इटिंयाथोक में प्रार्थना पत्र देकर किसी अप्रिय घटना की आशंका जाहिर करते हुए जमीन पर अवैध कब्जे को रोके जाने एंव जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

