रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। पुलिस प्रशासन वाहन चालकों को हर प्रकार से नियम कानून का पालन करने का पाठ पढ़ा रही है। यातायात में लापरवाही अक्सर भारी पड़ जाती है फिर भी वाहन चालक नियम का उलंघन करने पर आमादा है। यातायात लोग किस तरह पालन कर रहे हैं इसके लिए आज सोमवार को थाना तरबगंज चौकी भानपुर प्रभारी सोम प्रताप सिंह हमराही कांस्टेबलों के साथ क्षेत्र के पकड़ी बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बिना हेलमेट,तीन सवारी के साथ बाइकिंग करते हुए मिलने वाले वाहन चालकों का 12 बाइक का कुल 29000 हजार रूपए का जुर्माना बतौर किया गया ई-चालान । साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश देते हुए बताया यह आपको याद दिलाना मात्र है आगे से हेलमेट लगा कर तथा मानक अनुसार ही करेंगे यात्रा।

