गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

डीएम ने धान खरीद की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

जनपद  सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति अनुसार जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में धान खरीद की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने जनपद में धान खरीद के संबंध में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त धान खरीद केंद्रों के सचिव को को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी खरीद केंद्रों से किसानों को वापस न किया जाए। उन्होंने कहा है कि धान खरीद से संबंधित सभी धान खरीद केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं तैयार होनी चाहिए।
             बैठक में उन्होंने कहा है कि धान खरीद के संबंध में तत्काल कंट्रोल रूम संचालित किया जाए और वहां पर खाद्य विभाग द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि कंट्रोल रूम से फोन करके किसानों से धान खरीद के संबंध में पूरी जानकारी करते रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी धान खरीद केंद्रों के सचिवों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीद के उपरांत किसानों का भुगतान 48 घंटे में करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जनपद के सभी धान खरीद केंद्रों पर धान विक्रय करने के लिए आने वाले किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था सहित सभी अन्य व्यवस्थाएं तत्काल तैयार कराना सुनिश्चित करें।

             इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा, एआर कोऑपरेटिव अशोक कुमार मौर्य, पीसीएफ, एफसीआई, पीसीआई, मण्डी सचिव तथा जनपद के सभी धान खरीद केंद्रों के सचिव एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


”go"