गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

डीएम ने की जिला खाद्य एवं औषधि सतर्कता समिति की बैठक कर समीक्षा की

जनपद  सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति अनुसार  आज मंगलवार को जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवम औषधि सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा उसमें अन्य विभागों द्वारा लिए जाने वाले सहयोग पर गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा कम नमूने भरे जाने एवं लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की संख्या कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगली बैठक से पहले सभी लक्ष्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

         उन्होंने कहा है कि जनपद में सभी सीएससी एवं अन्य स्थानों पर जन औषधि केंद्र खुले जाएं तथा जनपद में बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाय। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि विभाग द्वारा रेस्टोरेंट, मिठाई, दूध तथा मीट विक्रेताओं की दुकानों पर विशेष निगरानी बढ़ाई जाय।

           इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी, रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, मत्स्य विभाग, नगर पालिका गोंडा, खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन की समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

”go"