गोण्डा। जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र जैतापुर मोड़ के पास बेकाबू कार ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक सहित तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। धानेपुर पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया है। साथ ही क्षतिग्रस्त बाइक व दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया है बताया जा रहा है कि क्षेत्र के पूरेनेवल पहड़वा के रहने वाले धर्मेंद्र अपनी भाभी मायावती और उसके दुधमुंहे बच्चे सौरभ को लेकर बाइक से उसके मायके ले जाने के लिए निकला था। धर्मेंद्र ने गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग पर क्षेत्र के जैतापुर मोड़ के पास सामान लेने के लिए बाइक खड़ी कर दी। उसकी भाभी अपने बच्चे को साथ लेकर एक दुकान से सामान लेने लगी। इसी बीच उतरौला की ओर जा रही कार बेकाबू होकर लोगों को ठोकर मारते हुए सड़क के बगल चिवड़ा-बतासा की दुकान में घुस गई । जिससे पूरेनेवल पहड़वा की मायावती (35), उसका चार साल का बेटा व इंदिरा नगर की रहने वाली गोविंद की मां घायल हो गई। जबकि सड़क किनारे खड़ी बाइक घिसटकर दूर जा गिरी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया है। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
गोण्डा-बेकाबू कार ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक सहित तीन लोगों को रौंद दिया

You may also like:
Labels:
स्थानीय