गोण्डा। आवास विकास कॉलोनी के मकान नंबर 2080 द्वितीय में रह रहे इंडियन बैंक जोनल ऑफिस में कार्यरत जितेंद्र साहू की पल्सर मोटरसाइकिल शनिवार की रात चोरी चली गई। मकान मालिक प्रदीप कुमार टंडन पुत्र दयाशंकर टंडन ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उनके आवास के ऊपरी मंजिल पर जितेन्द्र साहू किराए पर रहते हैं। दीपावली की छुट्टी में वह अपने घर जनपद फतेहपुर चले गए हैं। उनकी पल्सर मोटरसाइकिल नीचे कैंपस में खड़ी थी जिसे शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है।

