गोण्डा। फैजाबाद शहर से 25 अगस्त की शाम से लापता हुई जफरापुर गांव की बेटी का कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही रविवार रात पूरा गांव सिहर उठा। बेटी की सकुशल वापसी का राह देख रहे परिजनो में चीत्कार मच गया। किसी को भी उम्मीद नहीं थी फैजाबाद शहर में रहकर मेगा मार्ट मे नौकरी कर रही रेनू अब कभी गांव वापस नहीं लौटगी। गांव के राम मूरत की पुत्री रेनू स्नातक की पढ़ाई के बाद बाद मेगामार्ट मे कैशियर नौकरी कर रही थी। मार्ट से कमरा दूर होने के चलते उसे पास में कमरे की तलाश थी। इसी सिलसिले मे बीते 25 अगस्त के शाम एक युवक अपने ऑटो पर रेनू को कमरा दिखाने के बहाने लेकर चला गया था। बेटी से मोबाइल पर सम्पर्क न हो पाने से परिजनो ने ढूंढ़ना शुरू किया। उसके न मिलने पर 28 अगस्त को परिजनों ने फैजाबाद नगर कोतवाली मे गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। मोबाइल से मिला युवती के हत्या का राज लापता युवती की तलाश में जुटी अयोध्या की एसओजी टीम को सर्विलांस के जरिए उस वक्त सफलता हाथ लगी जब रेनू का मोबाइल स्विच ऑन हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस के जरिए आटो की पहचान करते हुए चालक को हिरासत मे लेकर उसके घर से मोबाइल को बरामद किया। आटो चालक ने पूछताछ मे बताया कि रेप में असफल हो जाने के बाद उसने गला दबाकर युवती की हत्या कर दी थी। पुलिस ने चालक के बताए स्थान से युवती के कंकाल सरीखे हो गए शव को फैजाबाद शहर से 28 किलोमीटर दूर तारुन थानाक्षेत्र के गौरा गांव के एक गन्ने के खेत से बरामद किया। पुलिस ने मामले आटो चालक अनूप सिंह को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गोण्डा-लापता बेटी का कंकाल मिलने से घर में मचा कोहराम

You may also like:
Labels:
स्थानीय