गोण्डा। बेसिक शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सोमवार को प्रकाश में आया। पंडरीकृपाल ब्लॉक में तैनात शिक्षिका को नशीला कोलड्रिंक पिलाकर प्रतापगढ़ जिले के निवासी एआरपी ने दुष्कर्म किया। शिक्षिका की अश्लील वीडियो बनाकर वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने एआरपी शाश्वत सावरकर सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की एक कमेटी कर रही है।
कानपुर नगर की मूल निवासी महिला जिले के पंडरी कृपाल ब्लॉक के बेसिक स्कूल में तैनात है। एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में उसने आरोप लगाया है कि विभाग के एआरपी शाश्वत सावरकर सिंह ने उसका ट्रांसफर कराने का झांसा दिया। इसी बहाने से उसने साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। कहा कि उसके जान पहचान के कई लोग अफसर हैं। मार्च 2022 में वह अपनी बहन से मिलवाने के बहाने लखनऊ के किसी फ्लैट पर ले गया। जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने पति से अलग रहने पर विवश कर दिया। शिक्षिका का आरोप है कि एआरपी शाश्वत ने उससे सोने के जेवर और एटीएम कार्ड छीन जबरन लिया। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मामले में प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशव राय गांव निवासी शाश्वत सावरकर सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

