-अध्यक्ष के बी सिंह व अनिल कुमार मंत्री बने
गोण्डा। उ0प्र0 पेंशनर्स कल्याण संस्था जनपद शाखा गोण्डा का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को राजा देवी बक्श सिंह आल पुस्तकालय गोण्डा में सम्पन हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए संस्था के प्रान्तीय अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्निहोत्री ने कहा कि वर्ष 2000 में गठित पेंशनर्स कल्याण संस्था प्रदेश में पेशनरों के हितार्थ अग्रणी संसा है संस्था के प्रयासों से जीवित प्रमाण-पत्र पेंशन पुनरीक्षण, पेंशनर कक्ष व पेंशनरों सलाहकार समिति के गठन में सफलता प्राप्त किया है पेंशनरों की समस्या संस्था के माध्यम से शासन तक पहुंचाने आर उनका निराकरण कराने मं सेस्था के प्रयासों को सफलता मिली है। किसी भी संस्था को गतिशीलता उसकी सक्रिय इकाईयों के द्वारा ही प्राप्त होती हे। उच्चतर सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डा0 शेर बहादुर सिंह ने कहा कि गोण्डा शाखा ने समाजिक हित के बहुत कार्य किये हैं। वरिष्ठ पेंशनर शिवमूर्ति मिश्रा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद पेंशनरों को निष्प्रयोज्य नही मानना चाहिए और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। प्राइमरी शिक्षक संा के पेंशन संगठन के प्रदेश महामंत्री गुलाबचन्द तिवारी ने संगठन के महत्व को बताते हुए कहा कि मात्र संगठन की ताकत से पेंशनरों को अपेक्षित सलता मिली है। 2012 से पहले शिक्षकों को पेंान पाने में बहुत ही कठिनाईयों का सामन करना पत्रता था। रेलवे पेंशनस ंगठन के अध्यक्ष सैयद हाकिम अली ने पेंशनरों को स्वस्थ एवं सजग रहते हुए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। साथ ही उन्ळोंने कहा कि ‘‘कोविंड-19, काल में गोण्डा के पेंशनरों ने आपदा के समय सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जिला शाखा को भंगकर नई कार्यकारिणी के गठन का अनुरोध किया। जिसके तहत प्रान्तीय अध्यक्ष की देख-रेख मे सर्वसम्मति से अध्यक्ष के बी सिंह, उपाध्यक्ष देवता प्रसाद श्रीवास्तव,रामचन्द्र लाल, एन बी सिंह, मंत्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री राधेश्याम गुप्ता, देवाशीष बनर्जी, संयुक्त मंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद पाण्डेय, कोषाधिकारी प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव एवं सम्प्रेक्षक पद पर बैजनाथ प्रसाद चयनित कियंे गये। इसके अतिरिक्त अशोक कुमार सिंह, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, एस बी सिंह, राजेन्द्र कुमार मिश्रा, शिवपूजन सिंह व श्रीमती कौशिल्या जायसवाल को कार्यकारिणी का सदस्य चयनित किया गया है। अन्त में नवनिर्वाचित अध्यक्ष क बी सिंह ने सभी का आभर व्यक्त करते हुए सम्मेलन का समापन किया।

