गोण्डा। पावर कारपोरेशन के एकमुश्त समाधान योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सकें इसके लिए स्थानीय बिजली विभाग के कर्मचारियों नें रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। शनिवार की सायं पांच बजे विद्युत उपखंड अधिकारी नवनीत सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों नें रैली निकाल कर नगर में भ्रमण कर उपभोक्ताओं को योजना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना लाई गई है। जिसमें शत प्रतिशत सरचार्ज माफ किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के बड़े बकाएदार आसानी से इसका लाभ उठा कर अपना बिल जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस योजना की जानकारी देने के लिए जागरुकता रैली निकाली जा रही है। गांव में भी प्रधानों व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को इस योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता से लोग जागरूक हो कर इस योजना का लाभ उठाएंगे और अपना बकाया बिल जमा करेंगे। इस मौके पर अवर अभियंता गुड्डू यादव, टिजी टू संजय वर्मा, अंकित वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, सुपरवाइजर शैलेन्द्र, लाइनमेन जनार्दन तिवारी, आशीष, गजेंद्र सिंह, मीटर रीडर संतोष मिश्रा, अजय कुमार मिश्र, अरविन्द, रामशंकर शर्मा, महेश, विशाल, लखनलाल सहित लोग उपस्थित रहे।

