गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-घरौनी पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई पड़ी

me-nikaala-gaya-juloos

 -80 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण

कर्नलगंज-गोण्डा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन का प्रसारण सुनाने के बाद 80 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया गया। घरौनी पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को घरौनी वितरित किया गया। घरौनी ग्रामीणों को उनके भूमि का मालिकाना हक दिलाने का काम करती है। करनैलगंज तहसील सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ सबसे पहले पर्दे के माध्यम से ग्रामीणों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन सुनाया गया। उसके बाद कैसरगंज से भाजपा सांसद प्रतिनिधि परमेश्वर सिंह तथा उपजिलाधिकारी हीरालाल ने संयुक्त रूप से सैकड़ों ग्रामीणों को खरौनी वितरित किया। घरौनी पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सरकार का यह लक्ष्य है कि गांव के लोगों को भी शहरी क्षेत्र जैसी सुविधाएं मिल सकें ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए पीएम स्वामित्व स्कीम किसी वरदान से कम नहीं है। यह गांव के उन लोगों को अपने जमीन का मलिकाना हक दे रहा है, जिनकी जमीन किसी भी सरकारी आंकड़े में दर्ज नहीं है। गांव में कई ऐसे लोग हैं जिनकी जमीने किसी भी सरकारी आंकड़े में दर्ज नहीं हैं। ऐसे में इन लोगों को जमीन छिनने का डर बना रहता है। ऐसे लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को शुरू किया है। जिसके तहत ड्रोन कैमरे के माध्यम से पहले मैपिंग कराई गई। जिन गांवों में मैपिंग का कार्य पूरा हो गया है वहां के ग्रामीणों शनिवार को घरौनी प्रमाण पत्र का वितरित किया गया। इस मौके पर तहसीलदार नरसिंह नारायन वर्मा, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण व कर्मचारी उपस्थित रहे।


”go"