गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्रदाताओं का हुआ आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा

 

saapeksh-pragati-kee-sameeksha

गोण्डा। जिला कौशल समिति के सदस्य/जिला स्तरीय अधिकारी आवंटित प्रशिक्षण प्रदातओं द्वारा संचालित केन्द्रों का अनिवार्य रूप से सप्ताह में निरीक्षण करें। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन/उपायुक्त स्वतः रोजगार  की अध्यक्षता में कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्रदाताओं का आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा कि गई। समीक्षा के दौरान जनपद में 05 प्रशिक्षण प्रदाताओं को लक्ष्य 1377 में 51 बैचों के अन्तर्गत सेक्टर हेल्थकेयर, पावर, इलेक्ट्रानिक्स व हेन्डीक्राफ्ट में प्राप्त हुआ है। सभी प्रगति शून्य होनेे के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी तो सभी ने 10 सप्ताह के भीतर प्रशिक्षण कार्य प्रारम्भ किये जाने के निर्देश दिये गये है । जिला कौशल समिति के सदस्य/जिला स्तरीय अधिकारियों को संचालित केन्द्रों का प्रत्येक सप्ताह में औचक निरीक्षण कर निरीक्षण टिप्पणी जारी करन को भी अनुरोध किया गया। आर0पी0एल0 प्रशिक्षण के सत्यापन कर स रिपोर्ट अतिशीघ्र उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । बैठक में जिला कौशल  समिति के सदस्य उपनिदेशक कृषि, उपनिदेशक रेशम, महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रम प्रर्वतन अधिकारी व अन्य जिला स्तरीय नामित अधिकारी एवं जनपद में आबद्ध राजकीय/निजी/फ्लैक्सी प्रशिक्षण प्रदाता/         डी0डी0यू0पीआईए0 के प्रतिनिधि  दिवाकर विक्रम सिंह एम0जी0एन0 फैलो मो0 वसी व डी0पी0एम0यू0 गोण्डा से एम0आई0एस0 मैनेजर पंकज सिंह, अविनाश प्रताप सिंह व आदर्श कश्यप उपस्थित रहे।


”go"