गोण्डा। जनपद के नबावगंज थाना क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाइवे पार करते समय देर रात एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार डीसीएम ने रौद दिया। जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वजीरगंज थानाक्षेत्र के लोहराडाढ गांव के निवासी राम करन पाण्डेय फोरलेन पर स्थित एक होटल में आयोजित शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। रोड के दूसरे तरफ बाईक खड़ी करके रोड पार करते समय यह हादसा हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके पर डीसीएम को छोड़कर कर फरार हो गया। डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

