गोण्डा। क्षेत्र के सनातन धर्म संस्कृति महाविद्यालय के छात्रों को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लाक प्रमुख अरुंधती सिंह के द्वारा गत शुक्रवार को मोबाइल फोन वितरित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कालेज से जुड़े छात्र छात्राओं को हाइटेक बनाने के लिए मोबाइल फोन का वितरण कर रही है। छात्र इसका प्रयोग अपना भविष्य संवारने के लिए करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले उच्च शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन व टेबलेट देने की घोषणा की थी। जिसे पूरा करने के लिए कालेज के छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुंधती सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद गोनार्द हास्पिटल की संचालिका डाक्टर राजश्री सिंह के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करके शुरू किया गया।इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार पाण्डेय के मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया।इस मौके पर महाविद्यालय के शास्त्री तृतीय वर्ष के १६ छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। सभी छात्र स्मार्ट फोन पाकर खुशी से झूम उठे।इस मौके पर अर्चना त्रिपाठी, मंशाराम शुक्ला,शिव मोहन पांडेय, शिवांश तिवारी, सूर्यांश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
गोण्डा-छात्रों को ब्लाक प्रमुख ने मोबाइल फोन वितरित किया

You may also like:
Labels:
स्थानीय