गोण्डा। पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनर्स के स्मार्ट आई डी कार्ड के बनने की प्रक्रिया कोषागार गोण्डा मे प्रारंभ हो चुकी है। सभी पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनर्स के लिये कोषागार के सभी विभागीय पटलों पर फार्म उपलब्ध हैं जिसे प्राप्त किया जा सकता है। उक्त जानकारी देने के साथ ही उ०प्र०पेंशनर्स कल्याण संस्था गोण्डा के मंत्री के०बी०सिंह कहा है कि फार्म मे कुछ सामान्य सूचनायें भरनी हैं। ऊपर निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साईज फोटो चिपकाना है। कृपया अपनी सुविधानुसार सभी पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स उपरोक्तानुसार अपने फार्म भरकर कोषागार मे जमा कर सकते हैं। साथ ही श्रीसिंह ने यह भी अनुरोध किया है कि अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी देवें।

