इटियाथोक-गोण्डा। खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र की जहां ग्राम पंचायत गनरिया के मजरे शाहपुर में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने सामने एक पक्ष के द्वारा थाने पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई पूरा मामला गनवरिया के मजरे शाहपुर से जुड़ा हुआ है जहां पर मुन्नालाल और परशुराम आदि के बीच आबादी की जमीन को लेकर काफी दिनों से संघर्ष चल रहा है मुन्ना लाल के पक्ष की तरफ से वंशीधर शुक्ल ने बताया उनके घर के सामने आबादी की जमीन है जिस पर वह आते जाते हैं वहीं विपक्षी गण परशुराम आदि का घर काफी दूर है उसके बावजूद भी उस जमीन पर कब्जा करने पर आमादा है उस पर उन्होंने कई वर्ष पूर्व जबरन नीव आदि भर लिया था जबकि इस संबंध में न्यायालय में वाद चल रहा था जिसमें विपक्षी गणो को कब्जा हटाने का आदेश न्यायालय ने दिया गया है उसके बावजूद न्यायालय का आदेश विपक्षीगण मानने से इंकार कर रहे हैं और स्थानीय थाने पर लगातार प्रार्थना पत्र देकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। न्यायालय के आदेश के बावजूद राजस्व कर्मी और पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से आबादी की जमीन का मामला निस्तारित नहीं हो पा रहा है ।

