-एफआईआर व कार्यवाही के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित कन्हई
गोण्डा। हस्ताक्षरित चेकबुक गायब होने की सूचना कोतवाली मे देने एवं आनलाइन रिपोर्ट दर्ज करवाने के बावजूद बैक कर्मियों की लापरवाही के चलते नौ दिन बाद उसी खोए हुए चेक का दुरुपयोग कर रघुनंदन शर्मा द्वारा 03 लाख रुपये पीडित कन्हई के लोन खाते से निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। ठगी के शिकार कन्हई ने अपने पैसे वापस दिलाने एवं रघुनंदन शर्मा पर मुकद्दमा लिखने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से लेकर पुलिस अधीक्षक तक जरिये प्रार्थनापत्र गुहार लगाया है। प्राप्त समाचार के अनुसार 02 सितंबर 2021 दिन गुरुवार को कन्हई पुत्र मतई निवासी नई सिरिया मौजा उम्मेदजोत अपने ड्यूटी से घर आ रहे थे कि मुन्ननखां चौराहे पर सब्जी खरीदने लगे। इसी दौरान इनका बैग कोई उठा ले गया। जिसकी सूचना जरिए प्रार्थना पत्र कोतवाली नगर को देने के साथ-साथ तत्काल आनलाइन एफआईआर दर्ज करवाया। तीसरे दिन बैंक मे प्रार्थना पत्र देकर खोए हुए चेक कैसिल करने का अनुरोध किया। बैंक कर्मचारियों ने प्रार्थना पत्र लेकर इस आश्वासन के साथ वापस लौटा दिया कि काम हो जाएगा, परन्तु चेक कैसिल नहीं किया और 13-09-2021 दिन सोमवार को रघुनंदन शर्मा नाम के व्यक्ति ने उसी खोए हुए चेक मे से चेक संख्या 499134 का दुरुपयोग करते हुए 03 लाख रुपये कन्हई के खाता संख्या 90510408656385 से निकाल लिया। जानकारी होने पर कन्हई जब रघुनंदन शर्मा के घर गया और अपना पैसा मांगा तो उसे थप्पड़मार कर जातिसूचक गाली देते हुए भगा दिया। बताया जाता है कि रघुनंदन शर्मा पीडब्लूडी के कर्मचारियों को कर्ज देने व बैंक से कर्जा दिलवाने मे मध्यस्थता का काम करता है और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक बडगांव शाखा कर्मचारियों से अच्छी पहचान रखता है। प्रकरण पर जब पवनकुमार प्रबंधक प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि चेक गायब होने एवं उसे कैसिल करने की कोई सूचना उनके बैंक को नहीं दी गयी। उन्होंने आगे कहा कि पूरी जानकारी बडगांव चौकी इंचार्ज मुकेश पाण्डेय को है वही मामले की जाचं कर रहै हैं। मुकेश पाण्डेय से गुरुवार से शुक्रवार तक अलग-अलग समय लगभग बीसो फोन किया गया परन्तु घंटी बजती रही फोन नहीं उठा। जबकि पीड़ित कन्हई का कहना है कि बैंक मैनेजर से लेकर चौकी इंचार्ज तक सभी रघुनंदन से मिले हुये हैं क्योंकि रघुनंदन बैक मे कर्जा दिलाने के नामपर दलाली करते हैं जिससे मैनेजर को भी फायदा मिलता है और चौकी इंचार्ज को भी लालच देकर अपन पक्ष मे किए हुये हैं। प्रकरण पर क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम पूरी बात सुनने के बाद कहते हैं हम अभी बाहर हैं आप आफिस मे आइएगा तब दिखवा लेगे। जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा प्रकरण की पूरी जानकारी है पैसा निकालने वाला व्यक्ति जम्मू कश्मीर गया है उसके आने पर जांच पडताल कर पीड़ित का पैसा वापस करवाकर जिसने गलती किया है उस पर सुसंगत धाराओं मे कार्यवाही की जाएगी।

