गोण्डा। खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरिया कला में बीती रात को एक महिला व उसकी दो नन्हीं बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार भोर में हुई मृतका जब देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई कौशिल्या देवी पत्नी ओमप्रकाश तिवारी उर्फ गुड्डू (25) अपनी नन्हीं बच्चियों जाह्नवी (3) और ज्ञानवी (1) वर्ष के साथ मृत अवस्था में पढ़ी हुई थी परिजनों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और जिले के उच्च अधिकारियों को घटना के संबंध में सूचित किया सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची एसओजी, डॉग स्क्वाड व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच हेतु आवश्यक नमूने एकत्रित किए इस बीच आईजी राकेश सिंह डीएम मार्कंडेय शाही, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, एडिशनल एसपी शिवराज सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर, नायब तहसीलदार सदर सहित अन्य उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाया व घटना के संबंध में मातहतों सहित परिजनों व स्थानीय लोगों से आवश्यक पूछताछ की तदुपरांत स्थानीय पुलिस टीम ने जिले के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाने के उपरांत पीएम हेत जिला मुख्यालय गोंडा भेज दिया। मृतिका के पिता रमेश मिश्रा ने खरगूपुर थाने में तहरीर देकर पति ओमप्रकाश तिवारी समेत अन्य ससुराली जनो पर पुत्री कौशिल्या समेत नातिन जाह्नवी व ज्ञानबी की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक खरगूपुर पुलिस मृतका के पति, सास, ससुर, देवर समेत अन्य लोगों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा जानकारी देते हुए बताया की इस हृदय विदारक घटना को उसके पति ने ही अंजाम दिया था जिसके विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

