गोण्डा। प्रदीप कुमार तिवारी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद तिवारी निवासी उसरैना थाना कौड़िया जनपद गोंडा को पत्रकार कल्याण समिति का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है।
यह जानकारी संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सूरजभान बघेल ने दी। उन्होंने बताया कि पत्रकार प्रदीप कुमार तिवारी के पत्रकारिता के प्रति इमानदारी, कर्तव्य,व निष्ठा से कार्य करने तथा पत्रकारों के हित में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेने के चलते उन्हें जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है ।तथा उन्हें संगठन के विस्तार के लिए निर्देशित किया गया है। पत्रकार प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि संगठन द्वारा जो भी उन्हें दायित्व दिया गया है उसका ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया जाएगा तथा पत्रकारों के हित में हमेशा उनके साथ रहते हुए उनके कंधे से कंधा मिलाकर दुख सुख में भाग लेते हुए शीघ्र ही जनपद में पत्रकारों के संगठन का गठन कर बिस्तर किया जाएग। इस अवसर पर किशोर जयसवाल, राहुल तिवारी, दुर्गेश जयसवाल, नरेंद्र लाल गुप्ता, विनोद तिवारी, मनोज मिश्रा, विजय मिश्रा, प्रदीप तिवारी, संजय तिवारी, हरि नारायण शुक्ला, रवि, केके मिश्रा, पुनीता मिश्रा, एच पी श्रीवास्तव सहित तमाम पत्रकारों ने बधाई दीं।

