गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

पनीर पराठा कैसे बनाये

kaise-banaaye

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए पनीर पराठा रेसिपी लाए हैं। आलू पराठा  की तरह ही पनीर का पराठा  भी नाश्‍ते का एक बेहतर ऑप्‍शन है। यह भरवां पराठा  बनाने में बेहद आसान है और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होता। और सबसे बड़ी बात यह कि पनीर का पराठा बच्चे भी शौक से खाते हैं। इसीलिए पराठा प्रेमी लोग अक्सर एक दूसरे से आपस में पूछते रहते हैं। तो फिर देर किस बात की, आप भी पनीर पराठा बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि पनीर पराठा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

पनीर पराठा के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 गेहूं का आटा 300 ग्राम
02 पनीर 200 ग्राम
03 हरी मिर्च 02 ( बारीक कतरी हुई)
04 हरा धनिया 01 बड़ा चम्मच (बारीक कतरा हुआ)
05 अदरक 01 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
06 धनिया पाउडर 01 छोटा चम्मच
07 लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
08 घी तलने के लिए
09 नमक स्वादानुसार

पनीर पराठा बनाने की विधि -

  • पनीर पराठा रेसिपी  के लिए सबसे पहले आटा को एक बड़े बर्तन में छान लें। अब आटा में 2 छोटे चम्मच तेल और आधा छोटा चम्मच नमक डालें। फिर इसे गुनगुने पानी से गूथ लें। गुथा हुआ आटा थोड़ा नरम रहना चाहिए। 
  • अब पनीर को कद्दूकस कर लें। इसके बाद पनीर में कटी हुई हरी मिर्च, हरी धनिया, कद्दूकस की हुई अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला लें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब पराठे की भरावन तैयार है।
  • गैस पर तवा को गरम करें। जब तक तवा गरम हो रहा है, थोड़ा सा आटा लेकर उसकी लोई बना लें। फिर लोई को चपटा करके उसके ऊपर दो चम्मच भरावन रखें और भरावन को बंद करके लोई को पराठे के आकार में बेल लें।
  • तवा गरम होने पर पराठे को तवे पर डालें और उलट-पलट कर हल्का-हल्का सेंक लें। इसके बाद पराठे के दोनों ओर घी लगायें और उपलट-पलट कर सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें। पराठे को सेंकने के बाद नैपकिन पेपर पर रख दें। इसी तरह से सारे पराठे सेंक लें।
  • लीजिए आपकी पनीर पराठा बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपके स्‍वादिष्‍ट पनीर का भरवां पराठा Paneer ka Paratha तैयार है। इन्‍हें सर्विंग प्लेट में निकालें और मनचाही चटनी / अचार अथवा सूखी सब्जी के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ खुद भी आनंद लें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप पनीर पराठा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।




”go"