गोण्डा। सदर तहसील और विकास खण्ड पंडरी कृपाल का पंडरी कृपाल भंडहा का कोरियन पुरवा मजरे में 25-30 घर दलितों का है। इन 25-30 घरों के सैकड़ो लोग देश आजाद होने के 73 वर्ष बाद भी आजादी नही मिली है। इस गांव से नहर से गांव तक खड़ंजा तो आया है लेकिन दबंगो के दबंगई के कारण गांव से लगभग 300 मीटर दूरी पर खण्डजा रोक दिया गया है जबकि इस 300 मीटर में भी चकरोड गांव तक आया है। इस 300 मीटर चकरोड को पिछले प्रधानी में भी सड़क पाटने का कार्य दबंग द्वारा रोक दिया गया,जिससे गांव तक सड़क नही पहुच पाई है। जिसके कारण गांव में कोई चार पहिया या दो पहिया वाहन बारिश में नही पहुच सकती है।सड़क न होने के कारण यहाँ घुटने भर पानी भरा रहता है।इस वर्ष कुछ लोगो के प्रयास से जनवरी फरवरी में मुख्य विकास अधिकारी के अनुमति से विकास खण्ड से सड़क पास कर दी गयी और गांव के उत्तर दिशा से करीब डेढ़ सौ मीटर सड़क की पटाई भी हुई और जब गांव के दक्षिण तरफ लगभग 300 मीटर सड़क पटने की लेखपाल द्वारा नाप जोख कर चकरोड अलग कर दिया गया तो दबंगो ने यह कह कर सड़क पटने में रोक लगा दी कि लेखपाल ने सही नाप नही किया है जबकि नाप पैमाइस के दौरान सभी पक्ष मौजूद थे सहमति भी व्यक्त किये लेकिन बाद में नक्शा ही गलत बताने लगे।परेशान ग्रामीणो ने 26 जुलाई को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर चकरोड खाली कराने,ग्रामसभा की भूमि में लगे कीमती पेड़ ग्राम सभा की सम्पत्ति घोषित करने,श्मशान घाट की भूमि खाली कराने की मांग की है। जिलाधिकारी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को टीम बना कर अतिक्रमित चकरोड को मुक्त कराने का निर्देश दिया है। पीड़ितों ने पत्र में कहा है कि दबंगो के चकरोड कब्जा कर लेने से हम लोगो के घर चार पहिया वाहन तक नही आ सकता है लड़की की विदाई हो या दुल्हन को विदाई कर घर लाना हो,किसी महिला को बच्चा जनने के लिये या किसी बीमार को अस्प्ताल ले जाना हो तो गोण्डा बलरामपुर लाइन को पैदल चारपाई पर लाद कर सात आठ सौ मीटर दूर ले जाकर, एंबुलेंस व अन्य वाहनों पर सवार होकर अस्प्ताल ले जाना पड़ता है। गांव की कलावती ने बताया कि चकरोड होने के बावजूद दबंग कब्जा किये है हम लोग तीन पुश्तों से लाइन पार करके आते जाते है। गांव तक कोई चार पहिया वाहन नही आ सकता है। राम कला का कहना है कि हम सभी भंडहा कोरियन पुरवा के रहने वाले है हम लोगो के लिए सरकारी चकरोड तो है लेकिन दबंग कब्जा किये है लेखपाल पटवारी आ कर नाप जोख करके चकरोड अलग कर गए है फिर भी दबंग नपाई को गलत बता कर पटने नही दे रहे है गांव की किसी लड़की की विदाई हो या दुल्हन को लाना हो तो गांव तक वाहन नही आ सकता है लाइन पार कर गांव आते है जबकि नक्शे में गांव तक सड़क है लेकिन दबंग कब्जा किये है। पवन कुमार ने बताया कि हम लोगों के गांव तक सरकारी चकरोड है जिसपर सीडीओ साहब ने सड़क पास कर दिया है लेकिन दबंग चकरोड पर मिट्टी पटाई नही होने दे रहे है।दबंग श्मशान घाट में और आबादी ग्राम सभा की भूमि चकरोड पर सागवान का पेड़ लगा कर कब्जा कर रखे है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।