गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

भरवां शिमला मिर्च कैसे बनाये

bharavaan-shimala

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए भरवां शिमला मिर्च रेसिपी लाए हैं। भरवां शिमला मिर्च की सब्जी  बेहद टेस्टी होती है। यह शिमला मिर्च की सब्‍जी सभी को पसंद आती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर पूछते रहते हैं। आप भी हमारी स्‍पेशल भरवां शिमला मिर्च बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। यकीन करें, भरवां शिमला मिर्च रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 शिमला मिर्च 06 नग (मीडियम साइज)
02 आलू 04 नग (मीडियम साइज)
03 प्याज 02 नग (मीडियम साइज)
04 धनिया पाउडर 01 छोटा चम्मच
05 जीरा 1/2 छोटा चम्मच
06 हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
07 लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
08 गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच
09 अमचूर पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
10 हींग 2 चुटकी
11 तेल 04 बड़े चम्मच
12 नमक स्वादानुसार

भरवां शिमला मिर्च बनाने की विधि -

  • भरवां शिमला मिर्च रेसिपी के लिये सबसे पहले आलुओं को उबाल लें। जब तक आलू उबल रहे हैं, तब तक शिमला मिर्च को अच्छी तरह से धो लें। 
  • इसके बाद चाकू से श‍िमला मिर्च के डंठल निकाल लें और उन्हें बिना काटे हुए उसके अंदर के बीज भी निकाल लें।
  • आलुओं को उबलने के बाद उन्हें ठंडा कर लें और छील लें। छिले हुए आलुओं को बारीक तोड़ लें। अब कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डाल कर गरम करें। तेल गरम होने पर कढ़ाई में हींग और जीरा डालें और उन्हें हल्का सा भून लें।
  • इसके बाद कढ़ाई में प्याज डालें और चलाते हुए भूनें। जब प्याज सुनहरे रंग का हो जाए, कढ़ाई में हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालें और चलाते हुए भूनें। 
  • दो मिनट बाद कढ़ाई में में आलू और नमक डाल दें और चलाते हुये 2-3 मिनट तक भूनें। यह  का अहम पार्ट है, इसलिए इसे ध्यान से करें। इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • अब एक शिमला मिर्च लें और उसमें तैयार मिश्रण को भर दें। श‍िमला मिर्च का जो ठंठल आपने काट कर हटाया था, उसे ऊपर से रख कर हल्का सा दबा दें। इसी तरह से सारे शिमला मिर्च भर कर तैयार कर लें।
  • अब एक पैन में बचा हुआ तेल डाल कर फैला दें और भरी हुई श‍िमला मिर्च उसमें रख कर पैन को गरम करें। साथ ही पैन को ढक दें और स्लो आंच में श‍िमला मिर्च को 3-4 मिनट बाद पकने दें।
  • 3-4 मिनट बाद पैन का ढक्कन हटायें और उन्हें पलट दें। अब पैन को पुन: ढक दें और 1-2 मिनट तक पकने दें। 1-2 मिनट बाद पैन को खोलकर देखें और जिस ओर के श‍िमला मिर्च न पके हों, उस ओर पलट कर उन्हें 1-2 मिनट और पका लें।
  • लीजिये, आपकी भरवां शिमला मिर्च बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी शिमला मिर्च की सब्‍जी तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकालें और और पराठे या रोटी के साथ आनंद लें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



”go"