कानपुर। शादी अनुदान फर्जीवाड़े में बर्रा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को समाज कल्याण विभाग के लिपिक व शादी अनुदान के पटल प्रभारी, फर्जी आवेदक और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। तीनों को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके जेल भेजा गया है। पटल प्रभारी की गिरफ्तारी से समाज कल्याण विभाग व सदर तहसील में हड़कंप मच गया।
शादी अनुदान फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद 18 फरवरी 2021 को समाज कल्याण विभाग के सुपरवाइजर उमेश चंद्र दीक्षित ने बर्रा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फर्जी आवेदन करने वाली दंपति प्रदीप कुमार और रजनी शर्मा को आरोपित बनाया गया था। इसी मामले में बर्रा पुलिस छह महीने से जांच कर रही थी। कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद बर्रा पुलिस ने कार्रवाई की है।इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में समाज कल्याण विभाग के शादी अनुदान पटल प्रभारी लखनऊ के विकास नगर निवासी शिव गोविंद, फर्जी आवेदन करने वाले बर्रा आठ निवासी प्रदीप कुमार सैनी और फर्जी आवेदक व पटल प्रभारी के बीच सेटिंग कराने वाले दलाल बर्रा विश्व बैंक
निवासी शेखर सचान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों जेल भेजे गए हैं। रजनी शर्मा फरार है।
निवासी शेखर सचान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों जेल भेजे गए हैं। रजनी शर्मा फरार है।

