गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

फतेहपुर में 70 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

 giraphtaar

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नंदलाल सिंह ने बताया कि एक गांव में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार होने की घटना रविवार रात की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता गांव में भीख मांग कर अपना भरण-पोषण करती है और एक प्राथमिक विद्यालय में रात गुजारती है। 

एसएचओ ने बताया कि रविवार रात पड़ोसी गांव शहजादेपुर का रहने वाला युवक लक्ष्मी लोधी (32) शराब के नशे में वहां पहुंचा और उसके साथ बलात्कार किया। एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।



”go"