गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

ACS के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने ऑफिस में गोली मारी, छुट्टी के दिन रिवाल्वर लेकर पहुंचे थे सरकारी दफ्तर

sarakaaree-daphtar


राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। यहां अपर मुख्य सचिव (ACS) रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने खुद को गोली मार ली है। उन्होंने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में पहले लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से केजीएमयू रेफर कर दिया गया। छुट्टी के दिन रिवाल्वर लेकर दफ्तर आना चर्चा की विषय बना हुआ है। रजनीश दुबे नगर विकास के अपर मुख्य सचिव हैं। पुलिस के अनुसार विश्वंभर दयाल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें बहन से जुड़े किसी मामले को लेकर तनाव में चलने की बात लिखी है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों पर परेशान करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि कृष्ण जन्माष्टमी के कारण सचिवालय में छुट्टी थी। इसके बाद भी बापू भवन स्थित दफ्तर में विश्वंभर पहुंचे थे। यहां आठवें फ्लोर के रूम नम्बर 824 में दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग कमरे में पहुंचे तो विश्वंभर दयाल खून से लथपथ थे। घटना की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई और उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया।

कुछ देर में स्थानीय पुलिस के साथ ही ही कई सीनियर आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस की एक टीम उनके बापू भवन स्थित दफ्तर पर भी गई है। बापू भवन का मेन गेट मीडिया के लिए बंद कर दिया गया है।मौके पर पहुंची पुलिस घटना के समय मौजूद लोगों से पूरी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे क्या कारण थे। इसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है।




”go"