गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

इमली की चटनी कैसे बनाये

 
chatanee

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए इमली की चटनी की रेसिपीलेकर आए हैं। जब भी हम दही बड़ा, चाट या समोसे खाते हैं, तो मीठी चटनी या इमली की चटनी की जरूरत पड़ती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर इमली चटनी बनाने का तरीका पूछते रहते हैं। जबकि इमली की मीठी  चटनी  बनाना बहुत आसान है। यह घर में आसानी से बन जाती है। आप भी यह आसान सी इमली की चटनी बनाने की विधि नोट करें और इसे जरूर ट्राई करें। हमें यकीन है कि इमली की चटनी की रेसिपी आपको पसंद आएगी।

इमली की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 पकी इमली 01 कप (2 घंटे भीगी हुई)
02 गुड़ / शक्कर 03 कप
03 किशमिश 1/4 कप
04 छुआरे 06 (बारीक कतरे हुए)
05 गरम मसाला 01 छोटा चम्मच
06 लाल मिर्च पाउडर 01 छोटा चम्मच
07 इलाइची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
08 काला नमक 3/4 छोटा चम्मच
09 नमक 1/2 छोटा चम्मच।

इमली की चटनी बनाने की विधि-

  • इमली की चटनी की रेसिपी के लिये सबसे पहले भीगी हुई इमली को पानी सहित 5 मिनट के लिए उबाल लें। इसके बाद उसे ठंडा करें और फिर मैश करके छान लें।
  • अब गुड़ को तोड़ कर महीन कर लें और उसे इमली के पेस्ट में मिला दें। इसके बाद उसमें एक कप पानी मिलाएं और गैस पर रख कर उबाल लें। जब इमली के घोल में उबाल आने लगे, आंच को धीमी कर दें।
  • इसके बाद घोल में किशमिश और छुआरे डालें और उसे गाढ़ा होने तक पकने दें। घोल को बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे वह तले में लगने न पाए। ये स्टेपका मेन पार्ट है, इसलिए इसे ध्यान से करें।
  • घोल गाढ़ा होने पर उसमें गरम मसाला, लाल मिर्च और नमक डाल दे और 2 मिनट तक पकने दें। उसके बाद चटनी में पिसी इलाइची डाल दें और आंच बंद कर दें।
  • लीजिए, इमली की चटनी बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी इमली की मीठी चटनी   तैयार है। इसे आप स्नैक्स अथवा परांठे के साथ खा सकते हैं। आप चाहें तो इसे आप फ्रिज में रख कर एक महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप इमली की चटनी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

”go"