(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए आंवले का अचार रेसिपी लेकर आए हैं। आंवला हमारी सेहत के लिये बेहद फायदेमंद होता है। इसे अमृत फल भी कहा जाता है। आंवले का अचार खाने में भी स्वादिष्ट होता है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर आंवला का अचार बनाने की रेसिपी पूछते रहते हैं। आप भी आंवले का अचार बनाने की विधि नोट करें और इस वीकेंड में इसे जरूर ट्राई करें। हमें यकीन है यह आंवले का अचार रेसिपी इन हिंदी आपको अवश्य पसंद आएगी।
आंवले का अचार बनाने की आवश्यक सामग्री -
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | आंवला | 500 ग्राम |
| 02 | सरसों का तेल | 200 ग्राम |
| 03 | पीली सरसों | 05 छोटे चम्मच (दरदरी पिसी हुई) |
| 04 | मेथी के दाने | 02 छोटी चम्मच |
| 05 | सौंफ पाउडर | 02 छोटे चम्मच |
| 06 | हल्दी पाउडर | 02 छोटे चम्मच |
| 07 | लाल मिर्च पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
| 08 | अजवायन | 01 छोटा चम्मच |
| 09 | हींग | 1/4 छोटा चम्मच (पिसी हुई) |
| 10 | नमक | स्वादानुसार |
आंवले का अचार बनाने की विधि-
- आंवला अचार रेसिपी के लिये सबसे पहले आंवलों को पानी से अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इन्हें एक बर्तन में रख कर 1 लीटर पानी डालें और धीमी आंच पर नरम होने तक उबालें। जब आंवले इतने नरम हो जायें, कि इनकी फांकों को आसानी से अलग किया जा सके, गैस बंद कर दें।
- अब आंवलों को ठंडा हो जाने दें। ठंडा होने पर आंवलों का पानी अलग कर दें और उसकी फांकों को अलग-अलग करके गुठली निकाल दें।
- अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। तेल गरम होने पर गैस बन्द कर दें। इसके बाद तेल में हींग, मेथी दाने और अजवायन डाल दें और चला कर हल्का सा भून लें।
- इसके बाद सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, पीली सरसों और नमक डाल कर मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद आंवलों को भी मिश्रण में डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद आंवलों को ठंडा होने दें।
- अब आपकी आंवला अचार बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। ठंडा होने पर आंवले का अचार Amla Achar कांच के सूखे और साफ जार/कंटेनर में भर कर रख लें और 4-5 दिनों तक इसे दिन में दो बार ऊपर-नीचे करके चला लें। इससे मसाले आंवलों के भीतर अच्छी तरह से जज्ब हो जायेंगे और अचार बेहद स्वादिष्ट हो जायेगा।
आवशयक सुझाव-
- अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है।
- जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये।
- अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं ।
यदि आप आंवले का अचार बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

