गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर

 
ko-kiya-dher

सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, सोमवार की तड़के नियंत्रण रेखा के पार से आतंकवादियों ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ करने का प्रयास किया। सर्विलांस के जरिए जवानों को अलर्ट मिला। अलर्ट मिलते ही जवान मुस्तैद हो गए और आतंकवादियों के साथ भारी गोलीबारी हुई, जिसमें सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया। सेना ने आतंकी का शव भी बरामद कर लिया है। आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल भी बरामद हुआ है।

इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति का पता लगने के बाद सेना की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। तलाशी के दौरान एलओसी के पास एक और आतंकी का शव बरामद हुआ। इस तरह से सेना ने दोनों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि इस साल जून से राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास से घुसपैठ की कोशिशों में तेजी आई है।

इसके बाद से राजौरी जिले में चार एनकाउंटर हो चुके हैं। 10 अगस्त को, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि 25 फरवरी को दो डीजीएमओ के बीच नए सिरे से हुए समझौते के बाद, जम्मू और कश्मीर में घुसपैठ फिर से शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि सीमा पर आतंकवादी शिविर अभी भी हैं।
”go"