गोण्डा। मुख्यालय के निकट ग्राम सभा परेड सरकार में जैनस इनिशिएटिव व रोटरी क्लब, गोण्डा ग्रीन के सयुंक्त तत्वावधान में बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता के रोगों से लड़ने एवं तीसरी लहर से बचने के लिए, बच्चों को उसके फायदे व विभिन्न संक्रामक रोगों के बचाव पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में बच्चों को हाइजीन किट के साथ-साथ समस्त ग्राम वासियों को निःशुल्क मास्क वितरण एवं स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर लगभग 130 बच्चों में हाइजीन किट वितरण किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0आर एस केसरी ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे देश में फैली कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है और तीसरी लहर की चर्चा शुरू हो गई है। ये लहर कब आएगी इसका ठीक अंदाजा लगा पाना अभी मुश्किल है लेकिन डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स का मानना है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। जेनस इनिशिएटिव के संस्थापक डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय कार्य है। जनपद के ग्राम सभाओं में शिविर लगाकर लोगों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उन्हें निःशुल्क मास्क हाइजीन किट निःशुल्क प्रदान करना लोक हितकारी कार्य है। जैनस इनिशिएटिव के संस्थापक डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम जगह जगह आयोजित कर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना हमारी संस्था का लक्ष्य है। रोटरी क्लब के डा. आलोक अग्रवाल ने कहा कि हमें कोरोना से डरना नहीं बल्कि लड़ना है और सावधानियों के साथ आगे बढ़ना है। रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष जसपाल सलूजा ने कहा कि इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें। शिविर के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0आर एस केसरी व डा. पंकज श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। परेड सरकार के प्रधान अनंत कुमार शुक्ला उर्फ बब्बू शुक्ला ने आए हुए अतिथियों को पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संचालक व कुशल वक्ता के के श्रीवास्तव को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ पंकज ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रो0 रंजन शर्मा प्रो0 एसबी सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार ओकार पाठक, अनिल श्रीवास्तव, बृजेश, पवन, विकास मनोहर, उत्तर प्रदेश पेंशनर कल्याण संस्था के मंत्री के बी सिंह, रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन के अध्यक्ष पुनीत बंसल, अश्वनी श्रीवास्तव इनकम टैक्स अधिवक्ता आलोक सिन्हा, भूपेंद्र आर्य, अफजाल, अशफाक अहमद, रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन से टेरियन रो.आशीष अग्रवाल रो.कमल किशोर शाह, गोपाल मित्तल, निर्मल जैन प्रदेश कोऑर्डिनेटर आशीष श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, एकांश श्रीवास्तव शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।